रांची, जुलाई 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मार्ग पर जरवाडीह के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जवान का दायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। घायल जवान की पहचान सरायकेला निवासी प्रशांत कुमार कटी के रूप में हुई है। वह सिल्ली से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे पश्चिम बंगाल नंबर के ट्रक ने उसकी बुलेट को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बुलेट ट्रक के नीचे फंस गई और ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा बुलेट को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...