ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार, बाल-बाल बचा
कटिहार, मई 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला चौक पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चौक के समीप एक ट्रक की चपेट में साइकिल सवार युवक आ गया। हालांकि गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। घटना में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय चौक पर वाहनों की आवाजाही के बीच अचानक साइकिल सवार ट्रक के करीब पहुंच गया और हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के कारण कुछ देर तक चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार, बाल-बाल बचा यह भी पढ़ें- कुरसेला : एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.