ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हीरो होंडा चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक व क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान गुरुग्राम के नई बस्ती निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। वह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे स्कूटी पर सवार होकर हीरो होंडा चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर जा रहा था। इसी दौरान सर्विस लेन पर स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई और हादसे में इंद्रजीत की मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी को टक्कर मारने वाले ट्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.