गिरडीह, मई 16 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर बाजार में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बगोदर ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति का नाम सुरेन्द्र साव है तथा वह बगोदर के मंझलाडीह का रहनेवाला है। बताया जाता है कि सड़क किनारे चल रहे सुरेन्द्र को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची एवं आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती जख्मी, पत्नी रेफर बता दें कि वट सावित्री पूजा को लेकर बगोदर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस बीच यह घटना हो गई। यह भी पढ़ें- मुंगेर: ट्रक और बाइक की टक्...