पूर्णिया, मार्च 18 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के भौरापुल के समीप सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। वह बायसी बाजार से ईद की खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार युवती को तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने धक्का मार दिया। टक्कर के बाद युवती सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से उसे तत्काल बायसी पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मलहरिया पंचायत के विषाहरी वार्ड संख्या छह निवासी मौलाना जुनैद की पुत्री बीबी मब्बसिरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.