आरा, अप्रैल 20 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार बस पड़ाव पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला चलते ट्रक के बीचोंबीच जा फंसी। घटना की भयावहता को समझते हुए चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार खड़ाव निवासी सीताराम चौधरी की 25 वर्षीया पत्नी पूजा देवी अपने भाई कन्हैया कुमार के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायका हसपुरा थाना क्षेत्र के चनहट से खड़ाव लौट रही थी। इसी दौरान सहार बस पड़ाव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पूजा देवी घायल हो गई। यह भी पढ़ें- टेम्पो से गिरी महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत  हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचन...