गंगापार, फरवरी 4 -- प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जानकारी के अनुसार, चक अब्दुल रहीम उर्फ पूरे भुलई निवासी रामनरेश विश्वकर्मा की 51 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुधवार दोपहर लगभग एक बजे सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए स्वरूपरानी नेहरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.