चंदौली, अप्रैल 19 -- विशुनपुरा (चंदौली)। शहाबगंज क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। डीसीएम ट्रक ब्रेड लादकर चंदौली से शहाबगंज होते हुए चकिया की ओर जा रहा था। वह जैसे ही फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप पहुंचा। सामने से आ रहे बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- डीसीएम से टकराई बाइक,बरेली से युवक की मौत घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घा...