ट्रक की चपेट में आने से बालक बाल बाल बचा
हापुड़, जून 11 -- कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर अनियंत्रित ट्रक बाइक से टकरा गई। गनीमत रही कि बाइक पर सवार बच्चा बाल बाल बच गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक दिल्ली से हापुड़ आ रहा था, जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकरा गया। बाइक पर एक बच्चा बैठा था। गनीमत रही कि बाइक पर सवार बालक बाल बाल बच गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से बालक बाल बाल बचा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और चालक ग्राम तारापुरी जनपद मेरठ निवासी रिजवान को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.