सीवान, मार्च 12 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक मैरवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी मनीष चौहन है। जबकि घायल युवक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राहुल कुमार चौहान बताया जाता है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि राहुल कुमार चौहान व मनीष चौहान एक बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर गए थे। यहां से घर वापसी के दौरान जब इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप पहुंचे कि मैरवा की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद मनीष चौहान ने दम तोड़ दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ...