खगडि़या, जून 11 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पूर्वी ठाठा लाइन होटल के समीप ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को बाइक सवार भाई की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई । वहीं घटना में बहन व भांजा घायल हो गया। मृतक खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर मुहल्ले निवासी सागर तांती का 19 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार बताया जा रहा है। घायलों में मृतक की बहन साधना कुमारी व भांजा विष्णु कुमार शामिल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहन के ससुराल जिले के चौथम थानान्तर्गत पिपरा पंचायत के तिलैय गांव बहन और भांजा को लाने के लिए गया हुआ था। वही वापस लौटने के दौरान एनएच 31 पर पूर्वी ठाठा लाइन होटल के समीप यह घटना हुई। बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बहन व भांजा घायल हो गया। सूचना पर मानसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर म...