रुडकी, दिसम्बर 25 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर-रुड़की हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहा रुड़की निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक पक्ष ने पुलिस को तहरीर भी दे दी है। रुड़की के गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र राम शरण सिंह आरपीएफ में उप निरीक्षक हैं। फिलहाल वे दिल्ली में तैनात हैं, जबकि परिवार रुड़की में रहता है। उनका तीस वर्षीय भांजा प्रवीण कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम कोहंड थाना घरौंडा जनपद करनाल भी उनके साथ रुड़की में ही रह रहा है। वह पदारथा (पथरी) की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.