मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। बरौनी-मुजफ्फरपुर हाइवे पर सरमस्तपुर चौक के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने दो युवकों के पैर टूट गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल वैशाली जिले के चिकनौटा निवासी नथुनी पासवान के पुत्र अजीत कुमार (25) और रामबाबू पासवान के पुत्र राजू कुमार (18) को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों युवक सुजावलपुर चौक से अपने घर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...