मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली सरैया-मोतीपुर मुख्य मार्ग (हाईवे) पर मंगलवार की शाम विसरपट्टी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के काजी थाना क्षेत्र के चांदी धनुषी गांव निवासी विजय सिंह (54) के रूप में हुई। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि विजय सिंह अपने संबंधी कथैया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव से अपने घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि ट्रक को जब्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.