मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास बुधवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से फेरीवाले की मौत हो गई। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शौच के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुशीनगर जिले के अमडरिया थाना क्षेत्र के रामकोला निवासी 55 वर्षीय रामदेव पुत्र सूर्यबली कपड़ा फेरी का काम करते थे। वह दोपहर क्षेत्र में निकले थे। जैसे ही उसरहवा गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शौच के लिए जाने लगे। सड़क पार करते समय चुनार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रामदेव को टक्कर मार दिया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई, तब तक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.