ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल
चंदौली, जुलाई 12 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर बार्डर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास शनिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने महिला के शव और घायल पति को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनो बिहार के निवासी थे। बाइक से किसी काम से सैयदराजा जा रहे थे। बिहार दुर्गावती महुवरिया निवासी 40 वर्षीय कलिस्टर बिंद अपनी 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को बाइक से लेकर सैयदराजा किसी काम से जा रहे थे। बाइक चला रहा पति जैसे ही नौबतपुर के पास पहुंचा था कि बैंक आफ बड़ौदा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.