सासाराम, जून 13 -- डेहरी, एक संवाददाता। अमझोर थाना क्षेत्र में थाना भवन के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

घटनाक्रम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और चालक को पकड़ लिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। मृतक की पहचान पड़रिया गांव निवासी अजीत कुमार शर्मा के दो वर्षीय पुत्र अनुराग शर्मा के रूप में हुई है। घटना के विषय में बताया जाता है कि बच्चा घर के पास खेलते-खेलते सड़क किनारे पहुंच गया था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने तिलौथू-अकबरपुर मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ...