अररिया, मार्च 31 -- जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहाट थाना क्षेत्र के भेभड़ा चौक फ्लाई ओवर पर रविवार की रात करीब दस बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक मो हसनैन जोगिंदर गांव के नैय्यर आलम का बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। जबकि घायल व्यक्ति जोगिंदर निवासी मो कैसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल मो कैसर का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात ट्रैक्टर के पीछे गेहूं की मढ़ाई करने वाली थ्रेशर मशीन बंधी हुई थी, जिस पर किशोर सवार था। पीछे से तेज रफ्तार ट्रकने ठोकर...