ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार सात घायल
रांची, अगस्त 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी सड़क पर राजाडेरा चमघाटी में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। बताया गया कि सिंगारी से रांची जा रहे ऑटो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सिंगारी निवासी हरिचरण लोहरा, धुरेंद्र बेदिया, रंजीत बेदिया, बुधेश्वर बेदिया, सुखदेव लोहरा, अर्जुन मुंडा और ऑटो चालक जयमंगल बेदिया घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गोंदलीपोखर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.