गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर सदर थानांतर्गत सोह गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में दो अन्य युवक भी घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण करीब तीन घंटे आवगमन ठप रहा। बाद में स्थानीय प्रशासन और लोगों के समझाने के बाद जाम हटाया। उसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। उसी क्रम में पीपल का एक सूखा हुआ पेड़ सड़क पर गिर गया था। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ का कुछ हिस्सा हटा दिया गया था जबकि बाकी सड़क पर ही पड़ा था। उसी दौरान सदर थानांतर्गत कितासोती गांव निवासी शिवपूजन भुइयां के पुत्र 2...