पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनौली सड़क मार्ग पर मंगलवार की संध्या सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मनसाराम पुल के समीप रन ईंट भट्ठा के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति सड़क के किनारे अपने साइड से वीरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बांस लदे ओवरलोड ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसे जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया और दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.