प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला मौर्या चौराहे पर बुधवार रात सहालग की भीड़ के बीच ट्रक की चपेट में आने से अलीगढ़ के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगढ़ के कौड़ियागंज निवासी शौकत अली का 18 वर्षीय बेटा शादाब यहां शहर में रहकर एक व्यक्ति के साथ पशु आहार का व्यापार करता था। वह बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से चिलबिला की ओर गया था। मौर्या चौराहे पर सहालग के कारण हाईवे पर वाहनों की भारी भीड़ थी। इस बीच वह सुल्तानपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही चिलबिला चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर पहुंचे और ट्रक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.