ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 15 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवा दिया। कैमूर (भभुआ) जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के छिछुवा निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता पुत्र वीरेन शंकर मोटरसाइकिल से कपड़े की फेरी लगाकर बिक्री करने का काम करते थे। मंगलवार को वह हिन्दुआरी तिराहे के पास खड़े थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहा ट्रक मिर्जापुर की तरफ जाने के लिए तिराहे पर मुड़ा। इसी दौरान विजय ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.