रांची, अप्रैल 21 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिलता रिंग रोड आनंद नगर के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिठोरिया थाना क्षेत्र के चरदी कुम्हरिया निवासी 21 वर्षीय प्रशांत ठाकुर (पिता प्रमोद ठाकुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रशांत किसी जरूरी काम से रांची गया था और काम निबटाकर स्कूटी से वापस पिठोरिया लौट रहा था। इसी दौरान आनंद नगर के समीप टायर लदे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची रातू पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक...