हापुड़, मार्च 28 -- हापुड़। हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर मोहल्ला अनुज विहार के सामने जरौठी रोड पर सड़क किनारे खड़े एक युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी बबलू ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसके पिता छोटे लाल 10 मार्च को अपने घर ब्रज विहार कालोनी किला रोड कस्बा व थाना खुर्जा नगर जिला बुलन्दशहर से हापुड़ के ग्राम सिखेडा के लिए जा रहे थे। जैसे ही उसके पिता हापुड़ देहात क्षेत्र में अनुज विहार पीर के सामने जरौठी रोड पर टेम्पो से उतरे तो ट्रक ने सड़क किनारे खड़े उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.