ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
छपरा, अप्रैल 27 -- दिघवारा, निस l छपरा -पटना फोर लेन सड़क मार्ग पर दरियापुर थाना क्षेत्र के सीतलपुर कोठी गांव के निकट सोमवार की शाम ट्रक की चपेट मे आने से एक मोपेड बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई l ग्रामीणों के अनुसार ट्रक बाइक सवार को कुचलते हुए भागने के क्रम मे ट्रक बाइक में ही फंस गया जिससे कुछ दूरी तक बाइक ट्रक में ही फंसा रहा और ट्रक भागता रहा l शव इतना कुचल गया था कि उसकी पहचान नहीं हो सकी है l पुलिस मौके पर पहुंच गई है l यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.