ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
हापुड़, जुलाई 15 -- ।थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि व्यक्ति ने बाइक पर लिफ्ट ली थी, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे जनपद गाजियाबाद के थाना वेवसिटी के गांव इनायतपुर निवासी हितेश मुरादाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी 55 वर्षीय जितेंद्र मिल गया। जितेंद्र ने बछलौता फ्लाई ओवर तक के लिए लिफ्ट मांगी थी। बताया गया कि जैसे ही बाइक थाना हापुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.