सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी-मीतापुर मुख्य मार्ग पर स्थित चिरहुली मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे सड़क पार करते समय एक छात्रा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रुप से हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। चिरहुली निवासी 17 वर्षीय सुमन पुत्री महेंद्र रोज की तरह पैदल अपने स्कूल रघुनाथ प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान मारकुंडी से मीतापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चिरहुली मोड़ के पास उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तुरंत निजी वाहन से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.