भदोही, मई 13 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के घोसिया के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से चोटिल दो युवकों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोइरौना थाना क्षेत्र के सेमराध नारेपार गांव निवासी मृतक के चाचा सुजीत कुमार यादव ने औराई थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरा भतीजा 23 वर्षीय महेश कुमार यादव पुत्र लालबहादुर यादव, 21 वर्षीय आकाश यादव पुत्र साधु एवं 19 वर्षीय अमित तीनों लोग बाइक पर सवार होकर औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज इटवा से शादी में शामिल होकर वापस आ रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार था। जैसे ही तीनों घोसिया के पास स्थि...