शाहजहांपुर, जून 7 -- कलान। ट्रक की चपेट में ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आईं।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कलान इलाके के गांव सथरा धर्मपुर निवासी सुखबीर तथा राजकुमार मिर्जापुर में बंगाली डॉक्टर से दवा लेने गए थे।दोनों ई-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहे थे।मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गुंदौरा दाऊदपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।हादसे में सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।ट्रक की चपेट में आने से उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आए ई-रिक्शा सवार वहीं राजकुमार को मामूली चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।चिकित्सकों ने सुखबीर की हालत नाजुक देखते हुए उसे उपचार के लिए बदाय...