बांका, अप्रैल 23 -- बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र के राजधाट-महुआ ग्रामीण पथ पर जमनीगढ़िया गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान महुआ गांव निवासी विपुल यादव की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सविता देवी अपने पति विपुल यादव के साथ लबोखर गांव से एक रिश्तेदार के यहां भोज में शामिल होकर बाइक से अपने घर महुआ लौट रही थीं। इसी दौरान राजधाट-महुआ ग्रामीण पथ पर जमनीगढ़िया गांव के समीप पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से महिला की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सविता देवी सड़क किनारे गड्ढे में जा ग...