ट्रक की केबिन में मिली हेल्पर की लाश, मौत से उठे सवाल
औरैया, जून 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलावा में खड़े एक ट्रक की केबिन में हेल्पर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह चालक ने हेल्पर को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। 55 वर्षीय मृतक की पहचान विनोद पुत्र पन्नालाल निवासी तारगांव, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। वह ट्रक पर हेल्पर के रूप में कार्य करता था। ट्रक चालक अंकुर पुत्र दयाराम निवासी बिलावा ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि वह गुरुवार शाम ट्रक लेकर गांव आया था। देर रात हेल्पर विनोद ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की थी।चालक के अनुसार वह विनोद को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.