कानपुर, मई 28 -- सचेंडी। शातिरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर सिगरेट के चार गत्ते चोरी कर लिए। ट्रक ट्रांसपोर्ट से माल लेकर अनलोड के लिए निकला था। जानकारी पर ट्रांसपोर्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबा गोल्डन ट्रांसपोर्टर के मालिक गुरचरन कालरा के अनुसार, 20 मई को ड्राइवर दिनेश कुमार पाल ट्रक में माल लोड कर निकला था। ट्रक मे बीज, सिगरेट, दवाइयां आदि सामान था। किसान नगर में बीज की बोरियां उतारने के दौरान पता चला कि सिगरेट के चार गत्ते गायब हैं, जबकि वारदात को अंजाम तिरपाल काटकर दिया गया है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ जाने बताया, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...