मथुरा, फरवरी 28 -- थाना जैंत के अंतर्गत गांव राल-दतिया मार्ग पर मोरा रेलवे फाटक के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक ट्रक के पंचर हुए टायर को बदल रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव असगरपुर निवासी अजय (24) ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। गांव राल से दतिया जाने वाले मार्ग पर गांव मोरा रेलवे फाटक के समीप अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया था। इस पर अजय नीचे उतरकर ट्रक का टायर बदल रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके चलते अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर राहगीर और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी निजी अस्पताल में उपचार को भिजवाकर पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.