लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के हरदुआ पुल पर बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब गन्ना लदे ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक असंतुलित हो गया और गन्ना सड़क पर गिर गया। एम महिला गन्ने के नीचे दब गई, जबकि दो अन्य गन्ने से घायल हो गए। महिला की जिला अस्पताल इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन को गन्ना हटाने के लिए जेसीबी लगानी पड़ी। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। हरदुआ पुल पर जब हादसा हुआ उसी समय काजीपुरवा निवासी कमलेश की पत्नी सुनीता (35) बेटी शिवानी के साथ खेत से लौट रही थीं। सुनीता के ऊपर गन्ना गिर गया और वे पूरी तरह दब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल सीएचसी धौरहरा भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सुनीता की मौत हो गई। उधर, ट्रक से गन्ने की फांदी गिरने से शिवानी और एक अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.