लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- लखीमपुर। बुधवार दोपहर धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गन्ना भरे ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद उसके ऊपर लदा गन्ना सड़क पर गिरने लगा। उसकी चपेट में आकर महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला और सीएचसी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह हादसा हरदुआ पुल पर हुआ। सुनीता पत्नी कमलेश निवासी काजीपुरवा धौरहरा, अपनी बेटी शिवानी के साथ खेत से वापस आ रही थी। तभी जैसे ही हरदुआ पुल पर पहुंची तो पीछे से आ रहा गन्ना लदी ट्रक का पुल पर टायर फट गया। ट्रक का गन्ना सुनीता व शिवानी के ऊपर गिर गया। गन्ना गिरने से दोनों पूरी तरह से गन्ना के नीचे दब गई। पुलिस ने उनको सीएचसी भेजा जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धौरहरा निवासी सलीम भी लालजी पुरवा की तरफ से आ रहे थे। इनके ऊपर भी गन्ना गि...