भागलपुर, अप्रैल 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि एनएच-80 पर ट्रक का टायर खोलने के दौरान अचानक टायर फट जाने से ट्रक का सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुपौल जिले के जदिया निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.