देवघर, फरवरी 25 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क पर रमजोरिया पुल के समीप ट्रक व कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक व सवार बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। वहीं कार सवारों को गाड़ी से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। उधर घटना के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...