गिरडीह, अप्रैल 12 -- खोरीमहुआ,। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के गरजासारण गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह निवासी अविनाश कुमार (35 वर्ष), कृष कुमार (32 वर्ष) तथा प्रेरणा कुमारी कोडरमा से लॉ की परीक्षा देकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (JH 09 AE 4926) से वापस घर लौट रहे थे। कार में एक पांच वर्षीय बच्चा भी सवार था, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गया। जबकि महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी कार गरजासारण गांव के समीप पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहा सीमेंट लोडेड ट्रक (JH 12 L 8647) अचानक अनियंत्रित होकर कार में जोरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.