ट्रक कई वाहनों से टकराया, क्लीनर की मौत
गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर ग्वाल पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को एक के बाद एक पीछे से टक्कर मार दी।
घातक हादसा यह हादसा इतना भयानक था कि ट्रक में जोरदार झटके लगने के कारण ट्राला का क्लीनर चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर आ गिरा। सड़क पर गिरने की वजह से वह उसी ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शनि यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह सड़क पर अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए तेजी से ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शनि यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.