कानपुर, मार्च 16 -- सरसौल। महाराजपुर में 32वीं वाहिनी आइटीबीपी के पास रविवार देर रात फतेहपुर से कानपुर की तरफ आ रहा मिनी ट्रक हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा भिड़ा। ट्रक चालक दिल्ली निवासी 32 वर्षीय शाहिल लांबा केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस व एनएचएआइ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन के हिस्से को काटकर उसे बाहर निकाला। पैर में गंभीर चोट होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे तक फतेहपुर-कानपुर लेन में यातायात बाधित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.