ट्रक-कंटेनर भिड़े, चालक समेत चार गंभीर
झांसी, जुलाई 26 -- बबीना, संवाददाता। झांसी-ललितपुर एनएच पर यूपी सीमा से लगे मध्य प्रदेश के बनगएं गांव में ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे मं दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं चालक समेत चार लोग उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। ललितपुर निवासी कल्लू यादव ट्रक चालक हैं। वह हेल्पर कमल सिंह के साथ ट्रक लेकर जा रहे थे। जैसे ही यूपी-एमपी सीमा पर पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से कंटेनर चालक सैफ और हेल्पर निवासी मेवाड़ (राजस्थान) आ रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक और कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उनमें सवार चारों लोग फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.