मुंगेर, मार्च 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित प्रसंडो नया टोला में ट्रक और ट्राली हाईवा की जबरदस्त टक्कर में सड़क किनारे एक घर के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रहा कि इस व्यस्ततम मार्ग पर टक्कर में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। जानकारी के अनुसार जमुई की तरफ से बालू लदा बड़ा ट्राली हाईवा मुंगेर की तरफ जा रहा था। तभी नया टोला प्रसंडो के समीप बरियारपुर की तरफ से आ रहा ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि हाइवा का टायर ब्लास्ट कर गया जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मिंटू मंडल के नया मकान से जा टकराया। जिससे मिंटू मंडल के घर का अगला हिस्सा और सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...