सराईकेला, मार्च 3 -- सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत बड़बिल चौक के समीप एक दर्दनाक घटना घटी । घटना में स्कूटी और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई,जिससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी अभिनव कुमार के रूप में हुई है । घटना के बाद ट्रक चालक बीच सड़क पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद बाइक सवार राहगीरों ने इसकी सूचना पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार को उठाकर पेट्रोलिंग वाहन से सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना सोमवार की रात करीब 9:30 बजे की है।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक स्कूटी से खरसावां की ओर जा रहा था । इसी दौरान बड़बिल चौक के समीप सरायकेला की ओर आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.