कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोजितपुर के समीप फोरलेन पर मंगलवार की शाम करीब 7 बजे ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृत युवक मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर का रहने वाला बताया जाता है। मृतक की पहचान महियारपुर निवासी राजीव उरांव (21), निकेश उरांव (22), राहुल उरांव (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंच कर मृतकों की पहचान की। वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नारायणपुर-पूर्णिया फोरलेन को रोजितपुर के समीप जाम कर दिया। इससे लोगों का आवागमन ठप हो गया। घटना की सूचना पर एएसपी, यातायात डीएसपी सहित मनसाही, मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने-बुझाने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.