ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
कटिहार, जून 30 -- मनसाही, एक संवाददाता। पूर्णिया नारायणपुर फोर लेन सड़क के मुफस्सिल थाना अंतर्गत परतेली गांव के पास मंगलवार की शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्रक कटिहार से मनिहारी की ओर जा रहा था जबकि बाइक सवार मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहा था कि परतेली गांव के पास उक्त घटना घटी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा वही घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। खबर प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाया था घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अपनी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना में शामिल दोनों वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.