सहारनपुर, मार्च 24 -- अबेहटा। ट्रक वह बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना कोई पुलिस की कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए। सहारनपुर के 62 फुटा रोड निवासी शाहिद अपनी पत्नी जुल्फान के साथ गंगोह से ईद मिलन कर अपने घर बाईक से सहारनपुर लौट रहा था जैसे ही वह फंदपुरी के निकट गांव मच्छर हेडी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी पत्नी जुल्फाना की मौके पर रही मौत हो गई वहीं शायद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची फंदपुरी पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचवाया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.