ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, दो मेडिकल कॉलेज रेफर
श्रावस्ती, जून 26 -- गिलौला। जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के मसढ़ी चौराहे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर गिलौला पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया हैं वहीं तीसरे युवक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गुरुवार शाम बहराइच जनपद के थाना पयागपुर क्षेत्र के डेरवा हरबंशपुर गांव निवासी महेश (22 वर्ष), आशीष (16 वर्ष) और रोहित (20 वर्ष) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहराइच के चित्तौरा झील घूमने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल रास्ते में मसढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.