पीलीभीत, मार्च 6 -- लालपुर। गजरौला थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गजरौला थाना क्षेत्र की माला रेंज स्थित गढ़ा वन चौकी के आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...