हापुड़, अप्रैल 26 -- थाना हापुड़ देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाईपास पर मंसूरपुर कट के पास अचानक ट्रक का ब्रेक लगने से पीछे से दिल्ली की ओर से अलमोड़ा जा रही उत्तराखंड डिपो की बस टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चालक के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य घायलों के सामान्य चोटें लगी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर मंसूरपुर कट के पास एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, अचानक पीछे से आ रही उत्तराखंड डिपो की बस ट्रक से टकरा गई। यह भी पढ़ें- हापुड़ : ट्रक और बस की हुई भिड़त, एक दर्जन यात्री घायल हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख...